लखनऊ : होली पर कवियों ने कविताओं से बांधा समा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। होली के पर्व पर राजधानी के चौक में चकल्लस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे कवियों ने अपनी कविताओं से ऐसा समा बांधा कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

इस कवि सम्मेलन का आयोजन पार्षद अनुराग मिश्रा ने कराया था। कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कवियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, महापौर संयुक्ता भाटिया, चौक डिपो अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- अखिलेश यादव को मिलना चाहिए भ्रष्टाचार भूषण Award

संबंधित समाचार