बरेली: दरवाजे का छज्जा गिरने से महिला की मौत, मचा कोहराम
बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। शुक्रवार को मीरगंज क्षेत्र के गांव धंतिया के मझरा खुदागंज में उस समय कोहराम मच गया, जब घर के दरवाजे का छज्जा एक महिला के ऊपर गिर गया। चालीस वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि जसोदा देवी उम्र 40 वर्ष अपने मायके गांव धंतिया के मझरा खुदागंज विगत 6 मार्च को गमी की होली मिलने आई थी। किसी काम से घर के मेन दरवाजे से निकल कर जा रही थी कि अचानक दरवाजे का छज्जा (स्लिप)करीब साढ़े तीन बजे महिला जसोदा के ऊपर गिर गया जो कि सीसी का बना हुआ था।
मृतका के पिता गंगा सिंह ने बताया कि मकान करीब दस साल पुराना बना हुआ था। उसके दरवाजे पर छज्जा करीब एक साल पहले ही डाला था। छज्जा महिला के पेट पर गिरा। जिससे उसकी आंते भी बाहर आ गई। परिवार में कोहराम मच गया।
मायके के परिवारजन उसे कहीं उपचार हेतु ले जाते उससे पहले ही महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। महिला होली मिलने अपने मायके गांव धंतिया का मझरा खुदागंज आई थी। विगत दिनों उसके चचेरे भाई की पत्नी का देहांत हो गया था। मृतका महिला की शादी गांव मुसरकपुर पश्चिमी थाना विशारतगंज में हुई थी।
सूचना पाकर ससुराल वाले भी आ गए हैं। मृतका के शव को उसके ससुरालजन अपने साथ गांव मुसरकपुर थाना विशारतगंज ले गए। जहां उसकी अंत्येष्टि की जायेगी। मृतका जसोदा अपने पीछे तीन लड़के और एक लड़की को छोड़ गई। उसके पति खेती किसानी करते हैं।
यह पढ़ें- बरेली: तालाब में तैरता मिला लापता छात्र का शव, हत्या की आशंका
