Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बनीं Urvashi Rautela, इन दिग्गज सितारों को पछाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गयी हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री में शामिल हो गयी हैं। उर्वशी रौतेला ने 62.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी है। और उन्होंने अनुष्का शर्मा और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है।

Untitled 5

अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 62.6 मिलियन फॉलोवर्स है। अभिनेत्रियों में कृति सेनन के 52.9 मिलियन, दिशा पटानी के 56.9 मिलियन, सारा अली खान के 41.7 मिलियन, कियारा आडवाणी के 29 मिलियन, अनन्या पांडे 24.3 मिलियन और जाह्नवी कपूर के 21.2 मिलियन फॉलोवर्स है। 

https://www.instagram.com/urvashirautela/

वहीं अभिनेताओ में सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 59 मिलियन फॉलोवर्स है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के 45 मिलियन फॉलोअर्स, वरुण धवन के 45.4 मिलियन फॉलोअर्स, रणवीर सिंह के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स और कार्तिक आर्यन के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स है।

ये भी पढ़ें:- लंबे ब्रेक के बाद ट्रेनिंग करने वापस आई Shruti Haasan, शेयर किया workout वीडियो

संबंधित समाचार