मेरे पति के कातिलों की सजा सिर्फ मौत है : जया पाल
योगी सरकार पर जताया पूरा भरोसा
प्रयागराज, अमृत विचार। स्वर्गीय उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने योगी सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने पति की हत्या के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपने आवास पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से जया पाल ने कहा है कि उसके पति के कातिलों की सिर्फ एक ही सजा है, वो है मौत।
बता दें कि बीते 24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने हाल ही में ऐसी आशंका जताई थी कि हत्याकांड से जुड़े अपराधी नेपाल में जाकर छुप गए हैं। एसटीएफ की टीम उनके तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें - देखें Video: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल, मंच पर कहा- अगर मैं अपने कपड़े उतार दूं तो...
