बरेली: प्रोफेसर कृष्ण पाल बने रुविवि के नए कुलपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति कृष्ण पाल सिंह नियुक्त हुए हैं। रविवार को राजभवन ने उनका नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। प्रोफेसर सिंह सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। कुलपति की अंतिम दौड़ में पांच नाम शामिल थे। इसमें हरियाणा के हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति कृष्ण पाल सिंह नियुक्त हुए हैं। रविवार को राजभवन ने उनका नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। प्रोफेसर सिंह सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

कुलपति की अंतिम दौड़ में पांच नाम शामिल थे। इसमें हरियाणा के हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह भी शामिल थे। राज्यपाल ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। वह पंत नगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं। वर्तमान कुलपति अनिल शुक्ला भी दोबारा कुलपति बनने की दौड़ में शामिल रहे हैं। प्रोफेसर शुक्ल 2017 में रुविवि के कुलपति बने थे। बीते 27 अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। राजभवन की ओर से मिले दूसरी वार सेवा विस्तार पर कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार