छत्तीसगढ़: एक लाख के इनामी सहित चार नक्सली गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तोड़ामरका और एलमगुंडा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तोड़ामरका और एलमगुंडा क्षेत्र में कोबरा, एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के तीन नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा। इनमें से एक आरोपित बारसे पोज पर एक लाख का इनाम घोषित है। इसके साथ पोडियम देवे, सोढ़ी हूंगा ने मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया है। आरोपितों ने कसालपाड़ घटना में शामिल होना बताया है। वहीं, पिड़मेल में सर्चिंग पर गए सुरक्षा बल के जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान पोडियम मुक्का मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: नक्सल रोधी अभियानों में शामिल बस्तर मंडल के 77 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति