मुरादाबाद : नवरात्रों से पूर्व बंद हो शहर में सभी मांस की दुकानें, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

मुरादाबाद। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि का महीना शुरू होने वाला है। इसलिए शहर की सभी मांस की दुकानें पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। शहर के लाल बाग स्थित काली का मंदिर के आसपास की सभी मांस और मदिरा की दुकानें बंद होनी चाहिए। 

काली माता मंदिर के क्षेत्र में बड़ी तादाद में लोग बैलगाड़ी और खच्चर गाड़ी में भरकर ले जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है और गंदगी फैलती है। इन बैल गाड़ियों को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। शहर में जितने भी मंदिर हैं उन सभी मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाए और सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएं। 

नवरात्रि के महीने में बिजली विभाग द्वारा कटौती बंद लगाकर 24 घंटे बिजली दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना, अमन कुमार, मनोज सैनी, दीनदयाल प्रजापति, गौरव सैनी, राहुल कुमार, संदीप कुमार और कैलाश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 13 घंटे 50 मिनट का होगा सबसे लंबा रोजा, माह-ए-रमजान की तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार