लखनऊ : पत्नी से मिलने आए शौहर ने छीना बच्चा, फरार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

 कृष्णानगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

पत्नी के नाम से लेना चाह रहा था एक करोड़ रूपये का होम लोन

लखनऊ, अमृत विचार। कृष्णानगर कोतवाली में एक महिला ने शौहर समेत पांच परिवारिक सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है ससुराल में प्रताड़ित किये जाने पर वह मायके में रहने लगी। इस बीच शौहर मिलने के बहाने से घर आया और बच्चा छीनकर चला गया। हालांकि, पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

फरार

आजादनगर संजय गांधी मार्ग निवासिनी फौजिया इस्लाम अंसारी का निकाह वर्ष 2020 में तलहा एजाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद शौहर का उसके प्रति व्यवहार बदल गया। शौहर उसके नाम से करीब एक करोड़ रुपये का होम लोन लेने का दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर सुसराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद पीड़िता अपने बच्चे को लेकर मायके में रहने लगी। गत 26 फरवरी को शौहर उससे मिलने के बहाने ससुराल पहुंचा और उसकी गोद से बच्चा छीनकर भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसका 19 माह का बेटा है।

उसका शौहर पुणे की ओरेकल इंडिया कंपनी में डेटाबेस इंजीनियर हैं। मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपियों ने अपना मोबाइल नम्बर बंद कर लिया है। कृष्णा नगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने डीपी एक्ट, मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपियों को खिलाफ विधिक कार्रवाई कर महिला को बच्चा सुपुर्द कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : तीन निर्माणाधीन भवन किए सील, एलडीए ने जोन 3 व 5 में चलाया अभियान

संबंधित समाचार