Gate 2023 Result Declared: IIT Kanpur ने गेट का परिणाम किया घोषित, सिर्फ इतने स्टूडेंट ने एग्जाम किया क्वालीफाई
Gate 2023 Result Declared कानपुर में गेट 2023 की परीक्षा में 18 फीसद ने एग्जाम पास किया।
Gate 2023 Result Declared गेट 2023 की परीक्षा का आईआईटी कानपुर ने रिज्लट जारी किया। इसमें कुल 18 फीसद बच्चों ने एग्जाम पास किया।
कानपुर, अमृत विचार। Gate 2023 Result Declared गुरुवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 के परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष आयोजन संस्थान के रूप में, आईआईटी कानपुर ने अंतिम सत्र के साथ गेट 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आठ सत्रों में हुई थी।
कुल 29 पेपरों के लिए इस बार गेट के लिए लगभग 6.70 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 5.17 लाख उम्मीदवार देश भर में 500 से अधिक केंद्रों पर लगभग 77 फीसद उपस्थिति के साथ परीक्षा में शामिल हुए। उनतीस विषयों में गेट आयोजित किया गया था, जिसमें कुछ विषयों में दो पेपर चुनने का विकल्प था। इस बार कुल 5.17 लाख उम्मीदवारों में से, लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने गेट 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो कि क्वालीफाई करने वाले का लगभग 18 फीसद है। 29 पेपरों में से, 12 पेपरों ने 20 फीसद से अधिक योग्य उम्मीदवारों को पंजीकृत किया।
उनमें से, मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग पेपर में लगभग 25 फीसद योग्य उम्मीदवारों का रिकॉर्ड है, जो इस वर्ष गेट के लिए उच्चतम योग्य प्रतिशत है। स्कोरकार्ड गेट 2023 एप्लीकेशन पोर्टल में 22 मार्च तक सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के 31 मई 2023 तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
