बरेली: मस्जिद की छत पर नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने कराया शांत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव केमुआ में बनी मस्जिद की छत पर नमाज पढ़ने को लेकर दो समुदायों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद की छत पर खड़े लोगों को नीचे नमाज पढ़ने को कहा। 

वहीं, पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और घटना की सूचना आला अधिकारी को दी। जब घटना की जानकारी भमोरा इंस्पेक्टर रोहित शर्मा से ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मस्जिद की छत पर नमाज पढ़ने की शिकायत पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को मस्जिद के अंदर नमाज अदा करने को लेकर समझा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: राजश्री मेडिकल कॉलेज के ICU इंचार्ज ने लगाई फांसी, परिजन ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

संबंधित समाचार