Etawah में पति-पत्नी और साली के बीच चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, बहन पर उठाया हाथ तो बहनोई को गिराकर पीटा
इटावा में पति-पत्नी और साली के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
इटावा में पति-पत्नी और साली के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बहन पर हाथ उठाया तो बहनोई को गिराकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल मंदिर के पास शुक्रवार की शाम पति पत्नी के बीच विवाद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पति और पत्नी के बीच कोर्ट में विवाद चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि आज शाम उसके पति ने इसी विवाद के चलते उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह से पिटाई की। पिटता देख उसकी बहन भी अपने बहनोई से भिड़ गई। फिर क्या दोनो बहिनों ने उसे पटक कर पीटा। यह पूरा वाकया वहां से गुजर रहे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।
विनीता देवी पुत्री शिवराम फौजी ग्राम जैनपुर चौबिया की शादी सैफई थाना क्षेत्र के गोबेपुरा निवासी पिंटू पुत्र रामनरेश यादव के साथ हुई थी। पति पत्नी के विवाद के चलते मामला कोर्ट में पहुंचा। इसी के विवाद के चलते शुक्रवार शाम को पिंटू अपनी पत्नी के पास पहुंचा और मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने पत्नी को ट्रक के नीचे फेंकने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बचाया।
चूंकि विनीता अपनी छोटी बहनअनीता देवी के पास ही रहती है। इसलिए अनीता भी वहां आ गई। दोनों बहनों ने एक साथ मिलकर पिंटू को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा। इस घटना की जानकारी बसरेहर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लेकर बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई।
