बरेली: पीएम आवास के आवेदकों की सूची निकाय और तहसीलों में की चस्पा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डूडा के परियोजना अधिकारी विद्या शंकर पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सत्यापन का समय नहीं मिलने वाले आवेदकों की सूची निकाय/तहसीलों में चस्पा करा दी गई है।

विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन के दौरान जो व्यक्ति मौके पर नहीं मिले वह सूची में नाम और पता देख कर तत्काल डूडा कार्यालय में अपना आधार कार्ड व बैंक खाता की पासबुक सहित संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति सूची में शामिल नाम में से किसी को पहचानता है तो उसकी सूचना डूडा कार्यालय में दे सकता है ताकि पात्र को योजना से लाभान्वित कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- रेली: रुपये लेने के बाद भी जेवर वापस नहीं कर रहा सूदखोर, तीन लोगों पर FIR

संबंधित समाचार