छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को लगाई आग
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले कांकेर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाने के पाकबरस इलाके में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ठेकेदार ने दो दिन पूर्व कार्य शुरू किया था। कल रात सशस्त्र नक्सली निर्माण कार्य स्थल के कैम्प पर पहुंचे। सड़क निर्माण में लगे एक दर्जन वाहन जिसमें टैक्टर, जेसीबी और डम्फर शामिल है में आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस दल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। इधर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को पेड़ गिराकर बंद कर दिया। मौके पर नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाया। इसके चलते ओरछा जाने वाली यात्री बस वापस लौट गई। इस मार्ग पर आवागमन बंद पड़ा है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को किया बर्खास्त
