प्रयागराज : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़      

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में देवी मंदिरों मे सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ रही। मन्दिरो में भक्तों ने आस्था के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रयागराज की शक्तिपीठ कल्याणी देवी समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा । भक्तों ने देवी मां के दर्शन - पूजन कर उनसे अपनी कामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद लिया।  नवरात्र के प्रथम दिन शक्ति पीठ अलोपशंकरी, कल्याणी देवी, कटघर स्थित सिद्धपीठ मां समया देवी मन्दिर और ललिता देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में मां का फ़ूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। नवरात्र पर देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। शक्ति पीठ अलोपशंकरी मंदिर में देवी मां स्वरुप पालने की भव्य आरती की गई और देर रात ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए है। 

चैत्र नवरात्र के पहले दिन ज़्यादातर श्रद्धालु व्रत रखे हुए हैं। नौ दिनों तक देवी मंदिरों में मां के अलग अलग स्वरूपों के अलग अलग श्रृंगार किये जायेंगे। वही मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मंदिरों के आसपास नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Navratri 2023: कल से मंदिरों में होगा दुर्गा सप्तशती का पाठ, घरों में विराजेंगी मां जगदंबा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?