कॅरियर बनाने की चाहत बढ़ा रही समाज में बांझपन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : स्त्री के जीवन में बांझपन बड़ी समस्या है। छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के जतन करतीं हैं। जबकि अधिक उम्र में शादी करना इसकी मुख्य वजह है। कैरियर बनाने के लिए युवक-युवतियां देरी से शादी कर रहे हैं। जबकि शादी और मां बनने की सबसे अच्छी उम्र 20 से 25 साल है। डॉ. प्रीति कुमार, कान्फ्रेंस की चेयरपर्सन डॉ. चन्द्रावती, क्वीन मैरी की अध्यक्ष प्रो. एसपी जैसवार का कहना है सवाईकल कैंसर ग्रस्त महिलाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

प्रसव कराने में निपुण होंगी एएनएम :

प्रो.जैसवार का कहना है कि विदेशों में एएनएम (ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी ) प्रसव करा रहीं हैं तो यहां क्यों नहीं हो सकता। हमें भी एएनएम को प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र व दूर दराज बैठी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि एएनएम को प्रशिक्षण के बाद सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। कम जोखिम वाली महिलाओं में एएनएम द्वारा प्रसव कराया जा सकेगा और हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को उच्च संस्थान में भेजना आसान हो जायेगा।

ज्यादा आराम करने से बचें

महाराष्ट्र की डॉ. पूनम शिवकुमार बताया कि गर्भावस्था में एक्टिव रहने की जरूरत है। ज्यादा आराम करने से बचें। हालांकि कुछ दिक्कत होने पर गर्भस्थ महिलाओं को आराम करने की सलाह दी जाती है। पर, सामान्य स्थिति में घर के छोटे-मोटे काम करते रहना चाहिए।