पौड़ी गढ़वाल: भूकंप से डोलती देवभूमि में दस्तक दिया नए संकट ने 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी गढ़वाल, अमृत विचार। उत्तराखंड एक के बाद एक आपदा का शिकार होते जा रहा है। जोशीमठ आपदा के बाद उत्तराखंड ने भूकंप के झटके झेल ही रहा था कि एक नई मुसीबत और आ खड़ी है। श्रीनगर गढ़वाल में स्थित अलकनंदा नदी सूखने के कागार पर है। 

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग इससे आक्रोश में है। उनका कहना है कि यहां जल विद्युत परियोजना द्वारा पानी का बाहाव रोक गया है जिसके चलते नदी 4 किमी तक सूख चुकी है। गंगा आरती समिति के लोग ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है। समिति ने नेशनल  ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पास भी अपनी शिकायत भिजवाई है। 

गंगा समिति के लोगों का कहना है कि नदी का पानी सूखने के कारण उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन लाख की लागत से तैयार हुआ शारदा स्नान घाट का स्थानीय लोग उपयोग नहीं कर पा रहे है। नदी में पानी ना होने की वजह से लोग गंगा आरती भी नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने जल बाहाव को खोलने की मांग उठाई है और उनकी मांग पूरी ना होने पर आंदोलन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। 

 

 

 

संबंधित समाचार