पीलीभीत: वक्फ की जमीन कब्जाने की कोशिश, राजनीतिक रसूख दिखाकर धमकाया...हो गई शिकायत
पीलीभीत, अमृत विचार: वक्फ की कीमती जमीन पर अवैध कब्ज कर निर्माण कराने की कोशिश की गई। आरोप है कि निर्माण कराने आए लोगों ने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए धमकाया। मामले की शिकायत सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ के चेयरमैन से की गई है।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद के निवासी इसरार शाह पुत्र अनवार शाह ने सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ के चेयरमैन को पत्र भेजा। जिसमें बताया कि वक्फ संख्या 1169 पीलीभीत जोकि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वपक्फ बोर्ड लखनऊ में कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है।
इस पर शुक्रवार सुबह कुछ दबंग कब्जा करने की नियत से अवैध निर्माण कराने लगे। राजनीतिक रसूख बताते हुए डराना धमकाना शुरू कर दिया। इस संपत्ति से दूर रहने की लोगों को धमकी दी गई। इस मामले को गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: झोलाछाप को राहत...शिक्षिका ने कोर्ट में दिया बयान, बोली- परिजन से नाराज होकर गई थी घर से
