हल्द्वानी: बेटे से मिलने जा रही मामी को भांजे ने चाकू घोंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  परिवार के साथ बेटे से मिलने जा रही मामी के पेट में भांजे ने चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को लहूलुहान हालत में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कंपनी बाग (मलिक का बगीचा) बनभूलपुरा निवासी अमीर जहां पत्नी नजाकत अली का बड़ा बेटा फिरासत इंद्रानगर में परिवार के साथ रहता है। फिरासत 17 मई को हज करने जा रहा है। मंगलवार को अमीर जहां अपने पति व गुजरात में रहने वाले बेटों रिफायरत, मोनिस और दानिश के साथ फिरासत से मिलने जा रही थीं।

आरोप है कि इंद्रानगर चैनल गेट पर भांजे शखावत ने मामी पर चाकू से हमला कर दिया। बेटे बचाने दौड़े तो उन पर चाकू चला दिया। पेट में चाकू लगने से अमीर जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। नजाकत के अनुसार उनके बेटे की इंदिरानगर में इलेक्ट्रिक शाप थी। जिसे उसने अब किराए पर दे दिया है।

इसी दुकान के बगल में भांजे की दुकान है। उसकी दुकान में ग्राहक कम जाते हैं। इसलिए वह रंजिश रखता है। वह किराए पर दी दुकान को भी खाली कराने का दवाब बना रहा था। एक साल पहले आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला किया था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

संबंधित समाचार