हरदोई: बहुत याद आएगा यह स्कूल ...परिषदीय विद्यालय में नम आंखों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को दी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहुत याद आएगा यह स्कूल नम आंखों से बच्चों ने विदाई समारोह में भाग लेते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का बहुत ही हार्दिक आभार जताया। विकासखंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय सथरी में शनिवार को कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह मनाया गया। बच्चों ने विदाई समारोह जमकर धमाल मचाया केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। वहीं गुब्बारे फोड़ कर खुशियां मनाई।

6

खुशी के माहौल में विद्यालय छोड़ते हुए बच्चे भावुक दिखे। बच्चों का कहना था कि विद्यालय में 5 वर्ष एक साथ पढ़ते पढ़ते परिवार सा माहौल हो गया था। अब सब बच्चे अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ने चले जाएंगे। एक दूसरे को खोने का अफसोस उनकी आंखों में साफ झलक रहा था। अपने जाते हुए साथियों को विद्यालय के अन्य बच्चों ने भावपूर्ण विदाई दी। 

बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने जमकर विदाई समारोह की खुशियां मनाई। शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को तिलक कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार भी दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवाजी सक्सेना सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP सरकार ने 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर 'गैंगस्टर एक्ट' के तहत की कार्रवाई

संबंधित समाचार