कासगंज: गांव भिटौना में शत्रु संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लखनऊ से पहुंची टीम ने भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भिटौना में नोवा फैक्ट्री के कब्जे वाली शत्रु संपत्ति को न्यायालय के आदेश से लखनऊ से पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने कब्जा मुक्त कराया है। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में भूमि पर बने निर्माण को खसाकर 0.216 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।

वर्षों से गांव भिटौना में 0.216 हेक्टयेर भूमि पर नोवा फैक्ट्री का कब्जा था। यह संपत्ति नोवा फैक्ट्री द्वारा ली गई थी। जबकि यह संपत्ति शत्रु संपत्ति थी। इस मामले में उच्च न्यायालय में नोवा फैक्ट्री और राज्य संपत्ति विभाग के बीच मामला भी विचाराधीन था, लेकिन नोवा फैक्ट्री की ओर से पैरवी न होने के कारण न्यायालय ने राजस्व संपत्ति विभाग के पक्ष में आदेश दिए। 

सोमवार को लखनऊ से पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह सैनी एवं सहायक पर्यवेक्षक पवन कुमार की टीम ने कब्जे वाली भूमि पर पहुंचकर बुलडोजर से निर्माण को गिराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं लेखपाल सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि गाटा संख्या 85 मौजा, रकबा 0.216 शत्रु संपत्ति थी। जिस पर नोवा फैक्ट्री का कब्जा था। इस संपत्ति को न्यायालय के आदेश से कब्जा मुक्त कराया गया है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: जिले भर में विद्युत विभाग के प्रति दिखाई दिया आक्रोश, जगह जगह प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार