बहराइच में हादसा: ट्रेन से कट कर महिला समेत दो की मौत
बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोतवाली देहात और पयागपुर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर अधेड़ और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
दरगाह थाना क्षेत्र के डिगिहा मोहल्ला निवासी अनिल कुमार प्रजापति (50) पुत्र प्रभु दयाल सोमवार दोपहर में कोतवाली देहात के गोंडा बाईपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गया। यहां पर पुलिस लाइन के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 39 के पास अनिल कुमार पहुंचा। उसने गोरखपुर से बहराइच जा रही ट्रेन संख्या 05131 के सामने कूद कर जान दे दी। हादसे के चलते आवागमन बाधित हो गया। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की पहचान करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर पयागपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गंज निवासी यशोदा देवी (75) पत्नी खेलावन रविवार देर शाम को खेत के लिए जा रहे थी। तभी गोंडा से अरी डेमू ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी: पांच घंटे तक नहीं पड़ा एक भी वोट, कार्मिक करते रहे इंतजार
