लखीमपुर-खीरी: देवरिया में गोवंश हत्या पर बजरंग दल में रोष, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोला में तहसीलदार को ज्ञापन देते बजरंग दल के पदाधिकारी

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपरहा के मजरा देवरिया में दो दिन पूर्व गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे बजरंग दल के पदाधिकारियों में रोष है, उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुखवीर सिंह को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि जिस जनपद में गौहत्या का मामला संज्ञान में आया उस जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। दुर्भाग्य यह है कि खुलेआम निर्ममता के साथ गौहत्या के मामले में पिछले 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।  

थाना हैदराबाद पुलिस की संलिप्तता के चलते गौहत्या का सिलसिला जारी है। गोवंश की हत्या का खुलासा न होने पर हिन्दूवादी संगठनों में गुस्सा फैलने लगा है, जिन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुखवीर सिंह को सौंपकर गोकशी करने वाले हत्यारों को फांसी, शिव मंदिर के मोड़ पर अंडा के थोक विक्रेता की दुकान बंद कराने की मांग की है। 

गोला अलीगंज मार्ग पर स्थित शिव मंदिर, पवित्र चित्रांशु मंदिर, देवी मंदिर है इनके निकट खुली मांस की दुकानों को बंद कराने, पवित्र गोकर्ण तीर्थ जाने वाली गली में सूरज मीट विक्रेता की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में अशोक जोशी, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, होतीलाल रस्तोगी, अनूप गुप्ता, हिमांशु जोशी, सुरेन्द्र कुमार, प्रशांत गुप्ता, शिवम राज, विशेष राय, साहिल वर्मा, विजय यादव, मोहित राठौर, सचिन वर्मा, अजय मिश्रा, अमित राज, अभिराम आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: मंदिर के तालाब पर कब्जे से हिंदू संगठनों में गुस्सा, चेतावनी

 

 

संबंधित समाचार