Kanpur: चोरी की ऐसी सजा… हर कोई देखकर रह गया दंग, रस्सी से बांधकर लाठी-डंडो से पीटा, जानें- पूरा मामला
कानपुर में युवक को रस्सी से बांधकर डंडो से पीटा।
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहा के पास चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडो से जमकर पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे के पास शनिवार दोपहर मंधना चौकी से करीब 40 मीटर दूर एक युवक को सरिया चोरी के शक में पीएनसी के गार्डो ने मोटे रस्से से बांधकर डंडो से पीटा। स्थानीय लोगो ने युवक के रस्सी से बंधे हाथ पैर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेकर बिठूर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक के हाथ पैर रस्सी से खोले गए।
जानकारी के मुताबिक़ युवक का नाम विजय सक्सेना है। जो मंधना के बगदौधी बांगर का रहने वाला है। पीएनसी के गार्डो के अनुसार मंधना चौराहे के जीटी रोड चौड़ीकरण के तहत ओवरब्रिज का काम चल रहा है। लोहे का काफी समान पड़ा है और युवक सरिया चुरा रहा था। जबकि युवक का कहना है वह चौराहे पर आया था चक्कर आने की वजह से वहां बैठ गया था। बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
