Kidney Disease : यूरिन इंफेक्शन की छोटी से परेशानी बन सकती है कैंसर, ये हैं लक्षण, इन बातों का रखें ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kidney Disease : यूटीआई इंफेक्शन एक बहुत की कॉमन समस्या है। यूरिनरी ट्रैक्ट में खतरनाक बैक्टीरिया होने की वजह से ये बीमारी होती है। ये डिजीज महिलाओं में अधिक देखी जाती है. अगर समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज न हो तो बाद में किडनी की गंभीर बीमारी बन जाती है जो कैंसर तक का रूप ले सकती है।

ये भी पढ़ें - Fowler's Syndrome : ये महिला 14 महीने तक नहीं कर पाई पेशाब, डॉक्टर्स हैरान

कई मामलों में किडनी डिजीज बढ़ती रहती है और इससे किडनी फेल होने तक का खतरा रहता है। डॉक्टरों की सलाह है कि यूरिन इंफेक्शन से जुड़े लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इनकी समय पर जांच से गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

प्राइवेट हाइजीन का ध्यान न रखने से भी यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। यूरिन इंफेक्शन अगर किडनी तक फैल जाता है तो इससे कैंसर समेत कई अन्य डिजीज होने का खतरा रहता है। यूरिन इंफ्केशन होने के कुछ समय बाद ही लक्षण शरीर में दिखने लगते जाते हैं। लेकिन लोग इनपर ध्यान नहीं देते हैं. जिससे ये बीमारी यूरिनरी टैक्ट के जरिए किडनी में भी चली जाती है। खतरनाक बैक्टीरिया किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा देते हैं।

ये होते हैं लक्षण: यूरिन पास करते समय दर्द होना या जलन इसके सबसे कॉमन लक्षण होता है। कुछ लोगों में प्राइवेट पार्ट से बदबू आने की परेशानी भी होती है। साथ ही पेट के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द होता है। ये परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है।

बच्चों में भी इस डिजीज के केस आते हैं। अगर ऐसा कुछ लक्षण शरीर में दिखता है तो अस्पताल जाना चाहिए। समय पर लक्षणों की पहचान से आसानी से इलाज हो सकता है। कई मामलों में यूरिन इंफेक्शन कुछ दिनों में खुद की ठीक हो जाता है, लेकिन अगर लंबे समय तक यह परेशानी बनी हुई है तो इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान: यूटीआई इंफेक्शन से बचाव के लिए प्राइवेट हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। इसके साथ जरूरी है कि रोजाना अपने अंडर वियर को बदलें और सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कम से कम करें। ज्यादा देर तक यूरिन को न रोकें और दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी पीएं। अगर कोई भी लक्षण दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। यूरिन से संबंधित किसी भी परेशानी को हल्के में न लें।

ये भी पढ़ें - नमक खाने से 2030 से पहले हो सकती हैं लाखों लोगों की मौत, WHO ने किया आगाह