सुरेखा यादव... जिनका मन की बात में मोदी ने किया जिक्र, क्या आप इन्हें जानते हैं ?

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार, 26 मार्च 2023) को 'मन की बात' कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने प्रधानमंत्री देश वासियों से संवाद करते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली देश की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव की जमकर तारीफ की है।

ये भी पढ़ें - रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का ऑर्डर दिया है : टाटा स्टील 

एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वह अब वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गईं हैं। सुरेखा का कहना है कि वह पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं। अगर वह यह ट्रेन मुंबई सेक्शन में न चलाते तो शायद मुझे वंदे भारत चलाने का मौका नहीं मिल पाता।

सुरेखा यादव ने बताया कि उन्होंने 34 साल पहले 13 फरवरी 1989 को एक सहायक लोको पायलट के रूप में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। वह महाराष्ट्र के सतारा जिले की हैं। सुरेखा कहती हैं उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि यह नौकरी उन्हें देशभर में एक अलग पहचान मिलेगी।

सुरेखा ने बताया कि यह नौकरी काफी जिम्मेदारियों भरी है जिसमें कभी भी आना और जाना पड़ता है। घर वाले यह बखूबी समझते हैं कि यह जॉब बेहद जिम्मेदारी वाली है। ऐसे में वो लोग मुझे ज्यादा डिस्टर्ब नहीं करते हैं। यह सब कुछ बिना परिवार के सपोर्ट के संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया शादी के पहले मां-बाप और शादी के बाद ससुराल वालों ने बहुत सपोर्ट दिया।

वंदे भारत की पायलट बनने से मिली पहचान की वजह सुरेखा काफी खुश हैं। वह कहती हैं कि आज जब आसपास के लोग मिलते हैं तो काफी खुश होते हैं। कहते कि कि मैडम आप वंदे भारत चलाती हैं पहले यह पता नहीं था लेकिन अब आप पर गर्व है। खासतौर पर महिलाएं काफी प्रभावित नजर आती हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आपने सोशल मीडिया पर, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव जी को जरुर देखा होगा | सुरेखा जी, एक और कीर्तिमान बनाते हुये वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

ये भी पढ़ें - लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर हरियाणा व पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया 

संबंधित समाचार