लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर हरियाणा व पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में उनकी पार्टी की पंजाब और हरियाणा इकाइयों ने रविवार को यहां एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' शुरू किया। दोनों इकाइयां प्रदेश मुख्यालयों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं जिसमें कई वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अडाणी मुद्दे पर संसद में उनके "अगले" भाषण से डर गई थी।

वडिंग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने में लोकसभा सचिवालय ने जल्दबाजी दिखाई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख उदय भान ने कहा कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा,  वे उसकी आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन वे भ्रम में हैं। केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था। 

ये भी पढ़ें : बरेली: सीएआरआई में तैयार हुई मुर्गी की सर्वश्रेष्ठ प्रजाति कैरी देवेंद्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी