रामपुर : वृद्धा की हत्या का कारण और लूटपाट मामले में उलझी टांडा पुलिस
दो दिन पहले टांडा में हुई थी वृद्ध की हत्या
टांडा, अमृत विचार। 65 वर्षीय महिला रफत शाहीन की हत्या कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। लेकिन अभी टांडा पुलिस हत्या का कारण के साथ लूटपाट में उलझी है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ, पड़ोसी महिलाओं से भी की पूछताछ कर रही है। जबकि लगातार मृतका के भतीजे से वार्ता चल रही है। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी महिला को मोहल्ला आजाद नगर से गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
शनिवार दोपहर में नगर के मौहल्ला नज्जूपुरा निवासी हाजी रफी की 65 वर्षीय पत्नी रफत शाहीन की दिन दहाड़े गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। रविवार शाम में मामले में मृतका के भतीजे मोहम्मद हारिस ने बात करते हुए बताया था कि घटना के बाद से उसके मकान में रखे 15 तौला सोना और करीब 6.5 लाख रूपये गायब हैं। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लूट जो हुई उसको रिपोर्ट में नहीं लिखा गया, आगे कहा कि हमने पुलिस को घटना से संबंधित मात्र सूचना दी थी तहरीर नहीं दी थी, घटना से संबंधित मामले को उच्च अधिकारियों के सामने रखने की बात कही है। दूसरी और कोतवाली पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है, पुलिस द्वारा परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही है, कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पड़ोसी महिला से भी पूछताछ की उससे भी जानकारी जुटाई, इसके अलावा मृतका के पति हाजी रफी से भी सोमवार को मौहल्ला नज्जूपुरा में पूछताछ की गई, परिवार में से मृतका के भतीजे मोहम्मद हारिस से भी बात करने की कोशिश की गई, रविवार शाम छुट्टी से वापस लोटे कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और इस दौरान आसपास के लोगों से भी बात की, विवेचक एसआई रविंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, आरोपी महिला को हिरासत में लेकर न्यायलय भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है, जाँच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मामले में फॉरेंसिक टीम भी अपना काम गंभीरता से कर रही है। लूटपाट की बात को लेकर अभी संशय है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अगर लूट हुई है तो सामान बरामद किया जाएगा। इसमें पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। पीड़ित के साथ पुलिस की पूरी सहानुभूति है। मामले में कार्रवाई जारी है। - कीर्तिनिधि आनंद, सीओ टांडा।
परिजनों से मिले विधायक के बेटे
स्वार-टांडा विधायक के बेटे उमेर अंसारी ने परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने विधायक पुत्र से मामले से संबंधित मांग रखी। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा पुलिस उनकी कोई बात नहीं सुन रही इसपर विधायक पुत्र ने आश्वासन दिया कि आपके साथ जो हुआ उसी पर कार्रवाई कराई जाएगी।
