हल्द्वानी: आर्टिस्ट प्रकाश को मिला 'आनंद आर्ट मिशन' सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथोलॉजी विभाग में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत प्रकाश चंद्र उपाध्याय को हरिद्वार की संस्था ने उत्कृष्ट कलाकृति के लिए आनंद आर्ट मिशन सम्मान से सम्मानित किया है।

हरिद्वार में चतुर्थ भारतीय समसामायिक चित्रकला प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल व संस्था के संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता ने प्रकाश को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हल्दूचौड़ निवासी प्रकाश उपाध्याय के नाम तीन लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सात व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस सम्मान के लिए  मेडिकल कॉलेज प्रशासन व शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

संबंधित समाचार