अयोध्या: भरतकुंड पर भगवान राम के साथ मनाया जाएगा महात्मा भरत का जन्मोत्सव
28 मार्च को होगा 27 धार्मिक स्थलों पर हैरिजेट वॉक, 29 को होंगे विविध कार्यक्रम
अमृत विचार, अयोध्या। तपोस्थली भरतकुंड पर भगवान राम के साथ उनके अनुज महात्मा भरत का भी जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 28 मार्च से शुरू होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत भरत के राम भरतकुंड कॉन्क्लेव आयोजित होगा।
भरतकुंड महोत्सव न्यास के संस्थापक एवं सचिव अंबरीष चंद्र पांडेय ने बताया कि 28 व 29 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के तहत पहले दिन 28 मार्च को भरतकुंड तीर्थ क्षेत्र के 27 धार्मिक स्थलों पर हेरीटेज वाक होगी, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी देवीपाटन मंडल आर पी यादव करेंगे। वहीं 29 मार्च को सुबह श्रीराम महायज्ञ , दोपहर 12 बजे भगवान राम और महात्मा भरत का जन्मोत्सव, 1 बजे सोहर एवं बधाई गीत गायन, 2 बजे फगुआ चौपाल, 3 बजे विशाल कवि सम्मेलन, 4 बजे भरतकुंड पर्यटन कांक्लेव व विचार संगोष्ठी होगी। शाम 5 बजे से भजन संध्या तथा शाम 7 बजे से लोक गायन व लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित होगा।
भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार पांडेय के अनुसार आयोजन से क्षेत्र का प्रचार-प्रसार एवं इसकी पौराणिकता की जानकारी लोगों को होगी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत गिरिशपति त्रिपाठी, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास, डॉ. संजय तिवारी, रामकृष्ण पांडेय, रवि तिवारी, रोहित पाठक, रमाकांत विनय पांडेय , साहबदीन गौड़, रीता तिवारी, प्रियंका शर्मा, मंजू निषाद , प्रतिभा यादव , संगीता आहूजा, शालू, शेफाली सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें -यूपी निकाय चुनाव को Supreme Court से मिली हरी झंडी, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन
