कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, इमरान प्रतापगढ़ी ने तारीफ में पढ़े थे कसीदे, वीडियो हो रहा वायरल
लखनऊ, अमृत विचार। उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा कोर्ट ने सुना दी है। इसके बाद अतीक को वापस साबरमती जेल भेज दिया गया है।
इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और शायर इमरान प्रतापगढ़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इमरान प्रतापगढ़ी माफिया के तारीफ में शायरी करते दिख रहे हैं। इमरान जो लाइने पढ़ रहे हैं उसमे कहा जा रहा है कि कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा।
यह वीडियो करीब सात साल पुराना होने की बात सामने आ रही है। उस समय इमरान कांग्रेस से नहीं जुड़े थे।
इमरान प्रतापगढ़ी इस वायरल वीडियों में कहते सुने जा सकते हैं कि तेरे कद के बराबर किसी का कद नहीं होगा, कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा। इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि तुम्हारे शहर पर इस शख्स का साया जरूरी है। अब जब अतीक को सजा सुना दी गई है। तो अपने इन पंक्तियों को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी अलोचकों के निशाने पर हैं।
भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इमरान प्रतापगढ़ी का यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर लिखा है कि खूंखार अपराधी अतीक का यशगान सुनिए,कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ज़ुबान से,ये है राहुल जी की कांग्रेस का चरित्र !!
खूंखार अपराधी अतीक का यशगान सुनिए,कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ज़ुबान से,ये है राहुल जी की कांग्रेस का चरित्र !! pic.twitter.com/8OQsT10Eof
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) March 29, 2023
यह भी पढ़ें : रामनवमी पर अयोध्या में घोर अव्यवस्थाओं की तस्वीरें ही गवाह
