रामनवमी पर अयोध्या में घोर अव्यवस्थाओं की तस्वीरें ही गवाह
सुबह 7:30 बजे के करीब राम की पैड़ी और तुलसी उद्यान के बीच शुक्ला मन्दिर के पास हुई भगदड़ धक्का-मुक्की, कई घायल
अयोध्या, अमृत विचार। आखिरकार रामनगरी में चारों तरफ फैली अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए भारी ही पड़ गईं। गुरुवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा की प्रशासन के पसीने छूट गए। इस दौरान दो जगहों पर भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण भगदड़ धक्का-मुक्की की भी खबरें सामने आईं, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने का समाचार है। इस दौरान आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिये घायलों को मौके से ले जाया गया। हालांकि मामले में अभी तक किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। न ही कोई खुलकर बोलने को तैयार है।


रामनगरी को सबसे बड़ी पर्यटन नगरी बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान सीवर व बिजली की लाइन डालने के लिए जगह-जगह पर गड्ढे खोदे गए हैं। सुबह 7:30 बजे के करीब राम की पैड़ी और तुलसी उद्यान के बीच शुक्ला मन्दिर के पास और हनुमानगढ़ी के सिंहद्वार के समीप भीड़ बढ़ने के कारण धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
अयोध्या:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 30, 2023
रामनवमी पर अयोध्या में घोर अव्यवस्थाओं की तस्वीरें ही गवाह
सुबह 7:30 बजे के करीब राम की पैड़ी और तुलसी उद्यान के बीच शुक्ला मन्दिर के पास भगदड़ धक्का-मुक्की, कई घायल pic.twitter.com/vqfN1ZgWyL
अमृत विचार के हाथ कुछ तस्वीरें और वीडियो लगे हैं जो अयोध्या मेले में अव्यवस्था के हालात बयान करने को काफी हैं। सुबह हुई भगदड़ के बाद पुलिस प्रशासन लगातार भीड़ को कंट्रोल में करने का प्रयास कर रहा है। सुबह सरयू स्नान के बाद से श्रद्धालु मठ-मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव सरयू घाट से लेकर हनुमानगढ़ी, कनक भवन व राम जन्मभूमि तक के रामपथ पर हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता का आरोप- राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा
