Ram Navami 2023: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कानपुर में निकली शोभायात्रा, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। रामनवमी के दिन शहर में जगह-जगह से शोभा यात्रा निकली। भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के जयकारे के साथ श्रद्धालु आगे बढ़े। वहीं बारादेवी मंदिर के लिए भी एक हजार के करीब संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा। भक्तों ने मां को प्रसन्न करने के लिए सुई, भाले से गाल में छेदा और माता के जयकारे के साथ मंदिर पहुंचे।

0123

नवमी के दिन घरों में माता की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया और प्रसाद वितरण किया। इसी के साथ घरों कन्याओं को भोज कराया गया। इसके बाद व्रत पूरा हुआ। मंदिरों व चौराहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। नवमी के दिन पर्व पर किसी प्रकार की अराजकता न हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही।

0124

इस मौके  पर पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, तो कई संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई थी। रमजान और नवरात्र पर्व एक ही समय पर होने की वजह से अराजकततत्वों पर निगरानी के लिए यह व्यवस्था की गई थी।

01236

वहीं दो सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की कार्यक्रमों में तैनाती की गई थी, जबकि 12 सौ से ज्यादा वॉलिंटियर भी लगाए गए थे। रावतपुर, बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, चिड़ियाघर के पास सहित शहर के प्रमुख मंदिरों पर ज्यादा निगरानी की गई।

02365

वहीं उन क्षेत्रों पर भी पुलिस की सक्रियता रही, जहां मंदिरों के पास दोनों समाज के लोग रहते हैं। लोगों से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर यकीन न करें और यदि कोई गलत जानकारी देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें:-कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, इमरान प्रतापगढ़ी ने तारीफ में पढ़े थे कसीदे, वीडियो हो रहा वायरल

संबंधित समाचार