CBI ने की सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सीबीआई यहां सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भ्रष्टाचार के मामले में डॉक्टर और कुछ बिचौलिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के रडार पर आ गए थे। छापेमारी अभी जारी है। अधिकारियों ने फिलहाल इस संबंध में और जानकारी साझा करने से इनकार किया। 

ये भी पढ़ें - प्रकाश के मुड़ने का अध्ययन, पहली बार लगा बहुत बड़े ब्लैक होल का पता

संबंधित समाचार