BJP जालंधर लोकसभा सीट जीत कर रचेगी इतिहास: राठौर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जालंधर। जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश के उपाध्यक्ष करतारपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर राशके राठौर ने शनिवार को कहा कि पार्टी जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।

ये भी पढ़ें - तेलंगाना : BJP के निलंबित विधायक राजा सिंह के खिलाफ ‘भड़काऊ’ भाषण मामले में FIR दर्ज

राठौर ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में करतारपुर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनातमक बैठक के दौरान यह बात कही। राठौर ने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।

उन्होने कहा कि पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। हर दिन राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान काजीरंगा का कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए रहेगा बंद

संबंधित समाचार