कानपुर : विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 35 साल तक के युवा करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

कानपुर, अमृत विचार : राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड पाने का मौका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

 जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए खेलकूद, सामाजिक वानिकी एवं वृक्षारोपण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, परिवार कल्याण, साक्षरता, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन और मतदाता जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा पात्र होंगे। 

इसके अलावा जैविक खेती, सौर ऊर्जा, पुस्तकालय एवं वाचनालय संचालन, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला-संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकार, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, सक्रिय नागरिकता, शैक्षिक उत्कृष्टता और स्मार्ट लर्निंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। 

अधिकारी के मुताबिक पुरस्कार के लिए एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक किए गए कार्यों को आधार माना जाएगा। इच्छुक युवा विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, द्वितीय तल, कक्ष संख्या-दो से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन समय से जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें :  UP में एलटीसी नियमों में राहत, बोले कर्मचारी- केंद्र के समान मिले लाभ

संबंधित समाचार