Bihar : नालंदा के बिहार शरीफ में बीती रात झड़प, धारा 144 लागू, 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी, पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात

Bihar : नालंदा के बिहार शरीफ में बीती रात झड़प, धारा 144 लागू, 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी, पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात

नालंदा (बिहार)। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।

शशांक शुभंकर (जिलाधिकारी, बिहार शरीफ, नालंदा) ने बताया कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं।

उधर, बिहार पुलिस ने बताया कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की जानकारी मिली। एक स्कूटी भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह सांप्रदायिक घटना नहीं लगती। रोहतास पुलिस के मुताबिक, रोहतास में एक निजी संपत्ति पर अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान 6 व्यक्ति घायल हो गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर जांच कर रही है। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।

धर्मेंद्र कुमार (सासाराम डीएम) ने बताया कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। हम अभी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

नालंदा में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार सरकार में पहले मुख्यमंत्री पल्टूराम थे लेकिन अब उनके अधिकारी भी पल्टूराम हो गए हैं?.. रामनवमी का जुलूस पहले से तय था तो सरकार सजग क्यों नहीं थी? ये (नीतीश कुमार) किसे बेवकुफ बना रहे हैं? क्या बिना उनके आदेश के नालंदा में धारा 144 लगी? गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। 

नालंदा हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाए, वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाए तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने?

रोहतास के सासाराम में हुए धमाके पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा, रात 8-8:30 बजे सूचना मिली थी कि एक समुदाय के लोगों द्वारा एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर विस्फोटक फेंका गया, जिसमें 6 लोग घायल हुए। जांच में पता चला कि बगल के कमरे में रखे विस्फोटक को गलत तरह से रखा था। FSL की टीम ने भी इसकी सत्यता की है। हमने फोर्स तैनात की है। लोगों अफवाहों पर ध्यान न दें।

SP विनीत कुमार (सासाराम, रोहतास) ने बताया कि हमने अब तक करीब 32 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हम टीम बनाकर छापेमारी कर रहे हैं। हम वायरल वीडियो, CCTV फुटेज का सत्यापन करते हुए गिरफ़्तारियां कर रहे हैं। दंगाईयों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करेंगे। संवेदनशील जगाहों पर फोर्स तैनात की है। विश्वास बहाली के लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस हमारे घरों के सामने सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ी और दरवाजे तोड़कर घर के सभी पुरुषों को अपने साथ ले गई। अगर रात में कोई मुस्लिम आएगा तो वह हम सबको मार ही देंगें। हमारे पुरुष घर पर नहीं है तो हम क्या खा सकते हैं? नालंदा के बिहार शरीफ में हुई हिंसा में मारे गए लड़के की बुआ ने बताया कि वह राशन लाने गया था और राशन लेने पहुंचा भी नहीं था कि उसे रास्ते में ही गोली मार दी गई।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, बिहार की विधी व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। मार्च के आंकड़ें को देखें तो, जहां 4 दर्जन के आसपास रेप हो गया हो, जहां 200 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं हो, वहां की स्थिति क्या हो सकती है। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

रामनवमी पर देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा की घटनाओं पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, रामनवमी पर सालों से जुलूस निकल रहे हैं लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ। अब क्योंकि 2024 में लोकसभा होने वाले हैं इसलिए भाजपा ही यह सब करवा रही है जिससे समाज में तनाव पैदा हो।

ये भी पढ़ें : Bihar Violence: सासाराम में फिर भड़की हिंसा, बम ब्लास्ट में 5 लोग घायल, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत...अब कर्फ्यू भी लगा