Farrukhabad Murder : महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में महिला की हत्या कर हत्यारों ने शव को खेत में फेंक दिया।

फर्रुखाबाद में महिला की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को खेत में फेंक दिया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब भी फेंक दिया। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस महिला की शिनाख्त का लगातार प्रयास कर रही

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कंपिल थानाक्षेत्र के गांव कारव में महिला की हत्या कर उसके चेहरा को तेजाब से जलाकर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ कायमगंज पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही फोरेंसिंक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
कंपिल थानाक्षेत्र के गांव कारव में रविवार सुबह ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान खेत में एक तीस वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। महिला का चेहरा तेजाब से जला हुआ था। जानकारी लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ शोहराब आलम व थानाप्रभारी आर के सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला के शव के पास से एक खाली तेज़ाब की बोतल पड़ी मिली।
 
पुलिस ने गला कसकर हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए तेजाब से चेहरा जलाने की आशंका जताई। युवती सफेद रंग की कढ़ी कुर्ती व काले रंग की पैजामी पहने थी। उसके हाथ में पीले रंग का एक कंगन भी था। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
 

संबंधित समाचार