बरेली: स्कूल नहीं मान रहे कोर्ट के आदेश, कोरोना काल में ली गई फीस नहीं की वर्तमान सत्र में समायोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल के दौरान सत्र 2020-21 में ली गई फीस का 15 प्रतिशत स्कूलों को वापस करना होगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीते दिनों यूपी सरकार ने यह आदेश जारी कर दिया था। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. रूपेश कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सभी डीएम, डीआईओएएस और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था। लेकिन बरेली में इसका असर नहीं दिख रहा है।

37171aae-50b6-4404-bdf6-335e1c71c9c2

कोरोनकाल के दौरान स्कूलों द्वारा ली गई फ्रीस को वर्तमान सत्र में समायोजित कराने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूलों ने संज्ञान में नहीं लिया है। इस मामले में आज व्यापारी सुरक्षा फोरम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिकायत की है।

d808fe29-9217-44b5-a456-54f48544f574

कोरोनाकाल के दौरान आम आदमी अपना जीवनयापन करने को त्रस्त रहा। अपने परिवार का पालन पोषण करना, पढ़ाई करवाना, व्यापार संभालना, रोजगार आदि सभी काम अस्त व्यस्त हो गया थे। जिसके दुष्परिणाम आज भी आर्थिक रूप से कहीं न कहीं आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं। ऐसे में हाईकोर्ट द्वारा अभिभावकों को राहत देने वाला आदेश दिया गया था। जिसमें कोरोनाकाल के दौरान स्कूलों द्वारा ली गई फीस वर्तमान सत्र में समायोजित किए जाने का आदेश पारित हुआ था।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमी से विवाद होने पर युवती ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज