श्रीलंका में सकारात्मक रुझान के कारण पर्यटन बढ़ोतरी, 2023 में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

कोलंबो। श्रीलंका के पर्यटन उद्योग ने 2023 में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि 2022 में यह लक्ष्य 15 लाख था। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) के अध्यक्ष प्रियांता फर्नांडो ने मीडिया से कहा कि एसएलटीडीए ने इस वर्ष की पहली तिमाही में सकारात्मक रुझान को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य में संशोधन किया है। 

फर्नांडो ने कहा कि श्रीलंका पहले ही मार्च 2023 के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है और महीने के पहले 28 दिनों में देश में 1,12,000 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। 2019 के बाद यह पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार तीन महीनों तक 1,00,000 से ज्यादा पर्यटक आए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने इस वर्ष अब तक 3,23,000 से ज्यादा पर्यटकों आ चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि चीन से हवाई उड़ानों में बढ़ोत्तरी के कारण देश में चीनी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है और वह इजरायल से सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। श्रीलंका में पर्यटन विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का प्रमुख माध्यम है लेकिन कोविड-19 महामारी और आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के कारण इस क्षेत्र को झटका लगा है। 

ये भी पढ़ें:- France: मार्सिले में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, आठ घायल

संबंधित समाचार