उमेश पाल हत्याकांड: शूटआउट केस में पांच आरोपियों की 24 घंटे की रिमांड मंजूर, होगी पूछताछ
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल शूटआउट केस में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनकी 24 घण्टे की कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गयी है।
जानकारी के मुताबिक उमेशपाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और अरशद कटरा उर्फ अरशद खान को गिरफ्तार किया था। जिनकी सीजेएम कोर्ट ने 24 घंटे की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दे दी है। अब पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर सभी से पूछताछ करेगी। पुलिस मंगलवार को मेडिकल कराने के बाद कस्टडी रिमांड पर आरोपियों को लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुलिस आरोपियों को टार्चर या उनपर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं करेगी। पूछताछ के दौरान एक वकील भी मौजूद रहेगा।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज में Poster viral - पति के सम्मान में, जया पाल मैदान में...
