आज है पूर्णिमा, जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। पूर्णिमा तिथि कल सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक ही रहेगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज ही पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा और कल के दिन उदया तिथि पूर्णिमा में स्नान दान किया जाएगा। आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
05 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि- आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।
पूर्णिमा तिथि- कल सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक (6 अप्रैल 2023)
ध्रुव योग- आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र- आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:24 से दोपहर 01:58 तक
मुंबई- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:26 से दोपहर 02:00 तक
लखनऊ- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:43 तक
भोपाल- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:56 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:39 से दोपहर 01:13 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:42 से दोपहर 02:15 तक
चेन्नई- दोपहर 12:12 से दोपहर 01:44 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06:07 बजे
सूर्यास्त- शाम 6:40 बजे
ये भी पढ़ें : दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान आभूषण चोरी का एक और मामला आया सामने
