अंडरआर्म्स के कालेपन से अब नहीं होंगे शर्मिंदा, इन घरेलू नुस्खों से बदबू और दाग-धब्बों से पाएं छुटकारा
Underarms: अंडरआर्म्स हमारी बॉडी का वो हिस्सा है जिसकी देखभाल स्किन जितनी ही ज़रूरी है। हर स्त्री पुरुष को साफ़ सुथरा अंडरआर्म्स पसंद आता है। लोग इसकी बेहतरीन ढंग से साफ़ सफाई भी करते हैं बावजूद इसके कई लोग हैं जिनकी वहां की स्किन बेहद काली होती है। दरअसल, कई बार हार्मोनल बदलाव, ब्लेड से शेविंग करने और ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से भी वहां की स्किन काली पड़ने लगती है।
शरीर का ये हिस्सा आमतौर पर ढका होता है, लेकिन कई स्त्रियां हैं जो काले अंडरआर्म्स की वजह से अपनी पसंदीदा स्लीवलेस ड्रेसेस नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से गुज़र रही हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को ज़रूर ट्राई करें। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप काली अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं।
बेसन का पेस्ट है फायदेमंद
अगर आपका अंडरआर्म्स भी काला है तो वहां पर बेसन का पेस्ट ज़रूर अप्लाई करें। बेसन बहुत आसनी से स्किन के कालेपन को हटाता है। बेसन में 3 चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं।अब इस घरेलू पैक को अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको साफ़ निखार देखने को मिलेगा।
नींबू और चीनी के स्क्रब से चमकेगी स्किन
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में नींबू और चीनी का स्क्रब बेहद फायदेमंद है। स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाता है और स्किन के ऊपर जमी गंदगी साफ हो जाती है। ऐसे में नींबू और चीनी का स्क्रब बनाकर अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक स्क्रब करें और फिर इसे साफ़ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में आप 2 बार करें। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की स्किन साफ़ हो जायेगी।
बेकिंग सोडा से अंडरआर्म्स का कालापन होगा दूर
एक चम्मच बेसन में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन का गैप लेने के बाद जरूर दोहराएं।
नींबू दूर करता है गंदगी
नींबू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो स्किन के डर्ट को आसानी से क्लीन करता है। नहाने से पहले नींबू के स्लाइस से अंडरआर्म्स को घिसें, और इसके बाद माइस्चुराइजर लगाएं। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो धीरे-धीरे अंडरआर्म्स का रंग हल्का कर देता है।
ये भी पढ़ें- पर्यावरण-चिंता : जलवायु परिवर्तन हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, कैसे करें सामना?
