लिवर के लिए फायदेमंद है काला नमक का ये इस्तेमाल, पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Black Salt Benefits: काला नमक, पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। दरअसल, काला नमक पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ बाइल जूस को बढ़ाने में मदद करता है। इस नमक की खास बात ये है कि ये पेट में बढ़े हुए एसिडिक बाइल जूस को सोख लेने और इसे कम करने में मदद करता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे एसिडिटी और गैस की समस्या में खाते हैं। पर तब क्या जब आप इसे दही में मिला कर खाएंगे। जी हां, दही और काला नमक, दोनों ही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। 

दही में काला नमक मिला कर खाना आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकता है। ये पहले तो बाइल जूस के प्रोडक्शन को सही करता है और जिन लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या है, उनके लिए अतिरिक्त एसिड को सोखने का काम करता है और पेट के पीएच को बैलेंस करता है जिससे पेट की समसयाओं में कमी आती है। इसके अलावा भी सेहत के लिहाज से दही और काला नमक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

दही में काला नमक मिला कर खाने के फायदे
दही और काला नमक का सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये पहले तो आपका पीएच बैलेंस सही करता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन अग्नि को बढ़ावा देता है, जिससे खाना तेजी से पचता है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए ये लैक्सटेसिव की तरह काम करते हुए पेट को साफ करने में मदद करता है। 

लिवर के लिए असरदार
लिवर के लिए दही और काला नमक का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लिवर सेल्स को हेल्दी बनाता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। इसके अलावा ये लिवर में जमे फैट को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर सेल्स में सूजन को कम करता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या में भी फायदेमंद है। तो, लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप दही में काला नमक मिला कर इसे खा सकते हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद
क्या आप वजन घटाना चाहते हैं तो, आपके लिए काला नमक और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये आपके पेट के मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और इसके काम काम को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये आपके फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है जिससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको दही में काला नमक मिला कर खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हर्बल दवाएं कम कर सकती हैं कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव : रिसर्च