छत्तीसगढ़ : बीएसपी टाउनशिप के रहवासियों को भी मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र(बीएसपी) टाउनशिप एरिया के रहवासियों तथा बीएसपी की जमीन पर घर बनाने वालों को भी बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की हैं। बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि इन सभी को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिलाने के लिए अगली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

इन क्षेत्र के लोगों को अब तक हाफ बिजली बिल योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होने भिलाई में एक हजार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने गारमेंट फैक्ट्री शुरू की जाएगी। इसके लिए सात करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति भी उन्होने प्रदान की।बीपीओ कॉल सेंटर प्रारंभ किया जाएगा। इसमें 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इसके लिए भी उन्होने पांच करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी।हुडको में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रूपए और सर्व समाज नागरिक भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति देने की भी उन्होने घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि खुर्सीपार में स्थित शासकीय आई.टी.आई को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आई.टी.आई अंतर्गत संचालन किया जायेगा। यहां नये ट्रेड प्रारंभ किए जाएंगे। इसके अलावा भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में 50 लाख रुपए के विकास कार्य कराये जायेंगे।

ये भी पढ़ें : CUET-UG : सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन खिड़की फिर से खुली

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म