UP Nikay Chunav 2023: BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल कानपुर में पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल कानपुर आएंगे।

UP Nikay Chunav 2023 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 10 अप्रैल को कानपुर आएंगे। वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिला संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 10 अप्रैल को कानपुर आएंगे। वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिला संगठनों  के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन को लेकर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों की एक तैयारी बैठक क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई।

प्रकाश पाल ने कहा कि कल कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र संपन्न होने वाली बैठक में 17 जिला इकाइयों के अध्यक्ष/प्रभारी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि गण एवं मन की बात के जिला संयोजक इस बैठक में भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 10 बजे क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सुनील तिवारी, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, अनुराग शुक्ला व शिवम मिश्र आदि लोग थे।

संबंधित समाचार