हरदोई: बीएसए ने सात बीईओ का किया तबादला, सीमा गौतम को मिली सुरसा जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। बीएसए डा.विनीता ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर नगर क्षेत्र के अलावा मल्लावां, टोंडरपुर, भरावन, सुरसा, साण्डी और बावन बीईओ का तबादला किया है। बीएसए ने बताया है कि नगर क्षेत्र की बीईओ सीमा गौतम को सुरसा के अलावा मुख्यालय पर तैनात किया है। 

वहीं सुरसा के बीईओ छोटे लाल को नगर क्षेत्र की ज़िम्मेदारी दी गई है। उसके अलावा मल्लावां के बीईओ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव को टोंडरपुर, टोंडरपुर की बीईओ शालिनी गुप्ता को भरावन, भरावन के बीईओ आरके द्विवेदी को बावन, बावन के बीईओ संजीव कुमार भारती को साण्डी भेजा गया है। 

वहीं साण्डी की बीईओ प्रभावती को मल्लावां का बीईओ बनाया गया है। बीएसए डा.विनीता ने कहा है कि आदेश के बाद प्रभार ग्रहण कर ज़िला मुख्यालय पर रिपोर्ट करें।

यह भी पढ़ें:-UP Nikay Chunav 2023 : आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने हटाने शुरू किए बैनर - पोस्टर और होर्डिंग

संबंधित समाचार