शहर को स्वच्छ रैंकिंग में अव्वल बनाएंगे बेस्ट एरिया, जल्द पहुंचेगी स्वच्छ सर्वेक्षण टीम 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गोपाल सिंह, लखनऊ, अमृत विचार: स्वच्छता रैंकिंग में शहर को पहले स्थान पर लाने के लिए नगर निगम में प्रयास शुरू कर दिए हैं। सभी 110 वार्डों में एक-एक बेस्ट एरिया चिह्नित किया गाय है। इन बेस्ट एरिया में साफ-सफाई करने के अलावा सड़कें भी चकाचक बनाई जा रही हैं। पार्कों को विकसित कर रंगाई-पुताई की जा रही है। पार्कों से निकलने वाले औद्यानिक वेस्ट से कम्पोस्ट पिट लगाकर खाद बनाई जाएगी। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों और बेस्ट एरिया में वाल पेंटिंग बनाई गई हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 शुरू हो गया है। इस बार लखनऊ नगर निगम प्रशासन स्वच्छ रैंकिंग में तीसरे से पहले स्थान पर पहुंचने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। इसके लिए करीब दो महीने से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वार्डों में बनाए गए बेस्ट एरिया लखनऊ को स्वच्छ रैंकिंग में अव्वल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस महीने के अंत तक स्वच्छ सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम लखनऊ आने की संभावना भी है। ये टीम शहर के कई स्थानों का निरीक्षण करके स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन सहित नागरिकों को दी जा रहीं सुविधाएं देखेगी।

MUSKAN DIXIT (29)

प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन एवं उप नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बताया कि बेस्ट एरिया में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शत प्रतिशत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। कूड़े का निस्तारण भी किया जाएगा। इन एरिया में जेडएसओ और सफाई निरीक्षकों को लगाया गया है। शौचालयों की सफाई के साथ मरम्मत कराई जा रही है। बेस्ट एरिया में स्थित सरकारी स्कूलों के शौचालयों में भी सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। नगर निगम की सुविधाओं का फीडबैक लेने के साथ टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।

बैकलेन होंगी साफ, नालियां की जाएंगी रंग-बिरंगे पत्थरों से कवर

बेस्ट एरिया में मुख्य मार्गों के अलावा बैकलेन की सफाई और सुंदरता पर ध्यान दिया जा रहा है। बैकलेन में नालियों की सफाई, मरम्मत कर इन्हें रंग-बिरंगे पत्थरों से ढका जा रहा है। जोन-1 के कैसरबाग स्थित रिवर बैंक कालोनी की दीवार पर वाल पेंटिंग लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। गनेशगंज बेस्ट एरिया स्थित बैकलेन में नालियों को रंग-बिरंगे पत्थरों से ढक भी दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म