UP Nikay Chunav 2023 : आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने हटाने शुरू किए बैनर - पोस्टर और होर्डिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई । वहीं जैसे ही अधिसूचना जारी हुई और आचार संहिता लगने की जानकारी सामने आई । उसके बाद ही जिला प्रशासन और नगर निगम समेत अन्य विभाग सक्रिय हो गये हैं। नगर निगम की तरफ से राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटाये जाने का काम शुरू कर दिया गया है।

नगर निगम के कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी के पर्वतीय प्रभावी मतदाता सम्मेलन का बैनर पोस्टर हटा दिया है। साथ ही अन्य पार्टियों के बैनर पोस्टर भी हटाये गये हैं।

बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के अलग- अलग चौराहे और नुक्कड़ पर लगे बैनर पोस्टर को हटाये जाने का काम लगातार जारी है। पूरे शहर में यह अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसके कारण आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए की सघन अभियान चलाते हुए प्रचार सामग्री होर्डिंग बैनर पोस्टर को तत्काल हटाया जाये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के तहत आदर्श आचार संहिता को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रभारी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : यूपी में आचार संहिता लागू, इन जिलों में होगा ईवीएम से चुनाव, बैलेट से भी डाले जायेंगे वोट

संबंधित समाचार