UP Nikay Chunav 2023 : यूपी में आचार संहिता लागू, इन जिलों में होगा ईवीएम से चुनाव, बैलेट से भी डाले जायेंगे वोट

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया है कि पहले चरण के चुनाव का मतदान चार मई को होगा। जबकि दूसरे चरण के चुनाव का मतदान 11 मई को होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जायेगा। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुल 760 निकाय हैं। जिसमें नगर निगम 17, नगर पालिका 199 और नगर पंचायत 544 बताई जा रही हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।" उन्होंने बताया कि इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : दो चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव, 4 मई व 11 मई को होगा मतदान

संबंधित समाचार