Up Nikay Chunav 2023 : आचार संहिता से पहले रुदौली एसडीएम का तबादला, एसओ लाइन हाजिर
अमृत विचार, अयोध्या। निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले रुदौली एसडीएम का तबादला तो वहीं कुमारगंज थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसडीएम रुदौली रहे स्वप्निल यादव का गैर जनपद तबादला हो गया है। उनके स्थान पर मिल्कीपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक रहे अंशुमान सिंह को रुदौली का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं एसएसपी मुनिराज ने रविवार देर रात कुमारगंज एसओ शिव बालक को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में रहे ओम प्रकाश राय को कुमारगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया है।
ये भी पढ़ें -Breaking News : पांच सदस्यीय कमेटी करेगी BJP प्रत्याशियों का चयन
